रैम क्या होती हैं और इसके प्रकार |What is Computer RAM in Hindi

RAM का पूरा नाम हैं- Random Access Memory यह कंप्यूटर की प्राइमरी मेमोरी के अंतर्गत आने वाली मेमोरी हैं। जिसका उपयोग कंप्यूटर के संचालन और प्रोसेसिंग के रूप में किया जाता हैं। कंप्यूटर हो या मोबाइल बिना रैम के आप उसका उपयोग नही कर सकतें। 

ram kya hoti hai

रैम किसी भी सिस्टम को उचित रूप से क्रियावान बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। जिस कारण इसे कंप्यूटर की Main Memory के रूप में भी देखा जाता हैं। अगर मोबाइल के रूप में इसे समझने का प्रयास करें तो अगर आपको ज्यादा MB या GB का गेम डाउनलोड करना हैं या बिना हैंग हुए उसे चलाना हैं तो आपको ऐसा फ़ोन चाहियें होता हैं जिसकी रैम ज्यादा हो। 

अधिक रैम वाले फ़ोन और कंप्यूटर अधिक महँगे होते हैं। क्योंकि रैम अधिक होने के कारण इनकी कार्य क्षमता अधिक बढ़ जाती हैं। कंप्यूटर में मुख्य रूप से 2 प्रकार की मेमोरी होती हैं- RAM और ROM आज हम इस पोस्ट के माध्यम से रैम मेमोरी के बारे में जानेंगे कि रैम क्या होती हैं और इसके प्रकार। Computer RAM in Hindi

रैम क्या होती हैं? |What is Computer RAM in Hindi

Computer हो या Mobile दोनों में रैम की अपनी एक अलग भूमिका हैं। रैम किसी उपकरण की कार्य करने की क्षमता में वृद्धि करने का कार्य करती हैं। इसकी सहायता से हम ऐसी Applications, Games या Software को Run करा सकते हैं। जिनके संचालन के लिए अधिक प्रोसेसर की आवश्यकता होती हैं। 

अगर आपके कंप्यूटर में रैम अधिक हैं तो ऐसे में आपका कंप्यूटर तीव्र गति से कार्य करेगा और अगर आपके कंप्यूटर में रैम कम हैं तो ऐसे में आपका सिस्टम धीमी गति से कार्य करेगा। रैम कंप्यूटर की स्थायी मेमोरी होती हैं। जो कंप्यूटर की Input और Output प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा हैं। 

रैम को Short Term Memory भी कहा जाता हैं क्योंकि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप बंद करने पर यह मेमोरी भी काम करना बंद कर देती हैं। अगर आपके सिस्टम की रैम अधिक हैं तो ऐसे में आप किसी ब्राउज़र, गेम और सॉफ्टवेयर पर जल्दी acsses प्राप्त कर सकते हैं। 

कंप्यूटर अपना कार्य 3 आधारों पर पूर्ण करता हैं- Input, Processing और Output कंप्यूटर के मध्य का कार्य (Processing) जो सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। उस प्रॉसेसिंग की गुणवत्ता कंप्यूटर के RAM पर ही निर्भर करती हैं। उस प्रोसेसिंग को गति प्रदान करने और अधिक सक्षम बनाने का कार्य हम रैम की सहायता से करते हैं। 

अगर आपके पास अधिक रैम वाला फ़ोन,कंप्यूटर या लैपटॉप हैं तो ऐसे में आप अपने डेस्कटॉप में एक समय मे एक से अधिक या जितने चाहें उतने पेज ओपन कर सकते हैं और ऐसे में आपका सिस्टम हैंग भी नही करेगा और न ही धीमी गति से चलेगा।

रैम के प्रकार |Types of RAM in Hindi

● SRAM – इसका का पूरा नाम हैं- Static Random Access Memory यह डेटा को स्टोर करने की एक उत्तम प्रणाली हैं। कंप्यूटर आउटपुट करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए या सूचनाओं को हम तक पहुचाने के लिए सर्वप्रथम इसी के पास जाता हैं। 

कंप्यूटर की इस मेमोरी को कैश मेमोरी के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि यह तभी तक डेटा स्टोर करती हैं। जब तक हमारा कंप्यूटर खुला होता हैं। कंप्यूटर के बंद हो जाने पर इसमें मौजूद पूरा डेटा डिलीट हो जाता हैं। इस प्रकार की मेमोरी का उपयोग कंप्यूटर अधिक मात्रा में प्रॉसेसिंग के रूप में करता हैं। 

● DRAM – इसका का पूरा नाम हैं- Dynamic Random Access Memory कंप्यूटर इस मेमोरी का उपयोग सूचना प्राप्त करने के लिए करता हैं। कंप्यूटर सूचना प्राप्त करने के लिए सबसे पहले एसरैम के पास जाता हैं और अगर उसे वहा डाटा नही मिलता तो वह डीरैम के पास आता हैं। जिस कारण कंप्यूटर को प्रॉसेसिंग में अधिक समय लग जाता हैं। 

SRAM और DRAM में अंतर

SRAM DRAM
● यह तीव्र गति वाली मेमोरी होती हैं। कंप्यूटर इसे कम समय में access कर लेता हैं।  ● यह एस रैम की तुलना में धीमी होती हैं क्योंकि कंप्यूटर इसे एस रैम के बाद access करता हैं। 
● इसका मूल्य अधिक होता हैं क्योंकि इसके कार्य करने की क्षमता तीव्र और अधिक होती हैं।  ● यह एस रैम की तुलना में अधिक सस्ती होती हैं क्योंकि इसके कार्य करने की क्षमता और गति धीमी होती हैं। 
● इसको बिजली की आवश्यकता अधिक और लगातार होती हैं। ऐसा न होने पर यह अपने अंदर मौजूद स्टोरेज को खो देती हैं।  ● इसको बिजली की आवश्यकता कम होती हैं। यह डाटा को अपने अंदर अधिक समय तक स्टोर करके रख सकती हैं। 
● इसको कंप्यूटर की कैश मेमोरी के रूप में देखा जाता हैं।  ● इसको कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी के रूप में देखा जाता हैं। 
● इसको को बार-बार Refresh करने की आवश्यकता नही होती।  ● यह एक गतिशील और चलायमान मेमोरी होती हैं। जिस कारण इसे बार-बार Refresh करने की आवश्यकता होती हैं। 

यह दोनों मेमोरी कंप्यूटर की अहम मेमोरी होती हैं। जिनका उपयोग कंप्यूटर को अधिक विकसित करने के लिए किया जाता हैं। यह मेमोरी कंप्यूटर की गति को बढ़ाने और उसकी Processor की क्षमता में वृद्धि करने का कार्य करती हैं। 

निष्कर्ष – Conclusion 

रैम किसी भी प्रकार के सिस्टम को अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। फिर चाहें वह Mobile, Computer, Laptop या Smart TV हो। यह सिस्टम की कार्यक्षमता में वृद्धि करता हैं और उसकी प्रॉसेसिंग समय को कम करता हैं। 

तो दोस्तों आज आपने जाना कि रैम क्या होती हैं और इसके प्रकार (What is Computer RAM in Hindi) अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

Previous articleFirewall क्या हैं और इसके लाभ
Next articleई-लर्निंग क्या हैं और E-Learning कहाँ से करें
pankaj
Hello दोस्तों मेरा नाम Pankaj Pal हैं और मैं webtechnoo का लेखक और Co-Founder हुँ। मैंने MSc Computer Science से की हैं और मुझे Technology, Computers से जुड़े तथ्यों को सीखना और आप लोगों को सीखाना अच्छा लगता हैं। अगर आप भी नई-नई Technology के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। तो हमारे Blog या Social Media के माध्यम से हमसे जरूर जुड़े रहें। (Jai Hind)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here