Twitter एक Most Popular Platform हैं जहाँ पर लोग अपने विचारों को अभिव्यक्त करते हैं। जिसे Tweet कहा जाता हैं। इस Platform में जानी-मानी हस्तियां होती हैं। जैसे- किसी देश के उच्च पदाधिकारी- PM,CM, President आदि।
हम इसके माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति करते हैं। यह एक विश्वविख्यात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जहाँ लोग अपनी बात अन्य देशों तक पहुँचाते हैं। इसके माध्यम से आप किसी को Mention करके उस तक अपनी पोस्ट पहुँचा भी सकते हैं।
यह एक फ्री सोशल मीडिया एप्पलीकेशन और वेबसाइट हैं। जिसका उपयोग आप आसानी से कर सकते हैं तो चलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कि ट्विटर क्या हैं इसका उपयोग और Twitter Account कैसे बनाएं?
ट्विटर क्या हैं? |What is Twitter in Hindi
Twitter एक लोकप्रिय सोशल मीडिया Platform हैं। जिसको 2006 में Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone,Evan Williams द्वारा विकसित किया गया था और इसमें पहला ट्वीट Jack Dorsey द्वारा किया गया था। ट्विटर एक संदेश भेजने वाला प्लेटफॉर्म में जिसमें 280 Characters टाइप करके पब्लिश किया जा सकता हैं। ट्विटर के Logo में जिस चिड़िया की फ़ोटो लगी हुई होती हैं उसका नाम Larry हैं जिसकी फ़ोटो का उपयोग 2009 में ट्विटर ने अपने Logo के रूप में किया था।
वर्तमान समय में ट्विटर एक पॉपुलर सोशल मीडिया Platform बन गया हैं। जिसमें अनेकों Celebrity और जाने-माने नेता किसी टॉपिक पर अपने विचारों को व्यक्त करते हैं। यह न्यूज़ मीडिया का सूचना प्राप्त करने का एक स्रोत भी बन गया हैं। इस प्लेटफॉर्म से वह लोगों के विचारों को आम जनता तक अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से पहुँचाते हैं।
लोग इसका उपयोग अपने Product की Marketing करने के लिए भी करते हैं लेकिन यह तभी प्रभावी सिद्ध होता हैं। जब आपको Follow करने वालों की संख्या अधिक हो और आप किसी गलत Product का Advertisement न कर रहे हों। इसका उपयोग लोग अपने पसंदीदा Celebrities के विचारों और उनकी दिनचर्या पर नजर रखने के लिए भी करते हैं।
आप भी फ्री में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने विचारों से अन्यों को प्रभावित कर सकते हैं और अपनी रुचि के अनुसार ट्वीट कर्ता का चयन कर उनको देख और उनके विचारों को पढ़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप अपना ट्विटर Account कैसे बना सकते हैं?
Twitter Account कैसे बनाएं?
अगर आप भी अपना ट्विटर अकॉउंट बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए एक फ़ोन नंबर या Gmail Id की आवश्यकता पड़ेगी। जिसके माध्यम से आप अपना अकॉउंट इस Platform में खोल सकते है। आप इन Steps को Follow करके आसानी से अपना Twitter Account ओपन कर सकते हैं-
Step 1: आप Playstore के माध्यम से Twitter की Application को Install कर या Google में Twitter Account Create के माध्यम से भी अपना अकॉउंट ओपन कर सकते हैं। अगर आप Smartphone का उपयोग करते हैं तो हम आपको Application के माध्यम से अकॉउंट खोलने का परामर्श देंगे क्योंकि ऐसा करके आप आसानी से जब चाहें तब अपना ट्विटर अकॉउंट Access कर पाएंगे।
Step 2: उसके बाद जब आप इस Application को Install कर लेंगे। उसे ओपन करें उसके बाद एक Interface खुलेगा। अगर आप Google Account के माध्यम से Login करना चाहते हैं तो Continue with Google में क्लिक करें। अगर आपको अपना जीमेल अकाउंट याद नहीं या उसका उपयोग नहीं करना चाहते तो Create Account में क्लिक करें।

Step 3: फिर जो Interface ओपन होगा। उसमें Name के विकल्प में अपना वह नाम डालें। जिसका उपयोग आप Twitter Profile के लिए करना चाहते हैं।
Step 4: उसी के नीचें जो विकल्प होगा। उसमें आप अपना Phone Number या Gmail Id का उपयोग कर सकते हैं। दोनों में से किसी एक का उपयोग कर उसके नीचें वाले विकल्प में अपनी Date of Birth (जन्मतिथि) डालें और Next में क्लिक कर दें।
Step 4: उसके बाद आपने जिस नम्बर या जीमेल Id का इसमें उपयोग किया हैं। उसमें 6 Digit का OTP (One Time Password) आएगा। जिसे आपको उसके स्थान में डाल कर Next में क्लिक करना हैं।
Step 5: उसके बाद के चरण में आपको अपना ट्विटर का Password बनाना होगा। जिसका उपयोग आपको इस अकॉउंट को Login करने के लिए करना होता हैं। उसके बाद Next में क्लिक करें।
Step 6: उसके बाद जो इंटरफ़ेस खुलेगा उसमे आपको Sequence से Next करते-करते पहले Profile Photo,Bio (अपने अकॉउंट से संबंधित एवं अपनी रुचि लिखें। जैसे- I am ….. From…. आदि) और Username (जिसे आप अपने अकॉउंट में अपने नाम के रूप में दिखाना चाहते हैं।
आप Skip के बटन में क्लिक करके यह प्रक्रिया बाद में भी कर सकते हैं।
Step 7: उसके बाद अगर आप देखना चाहते हैं आपके Contact मे जो ट्विटर का उपयोग करता हैं वो दिखे तो Sync Contact में क्लिक करें। अगर नहीं तो Not now में।
Step 8: उसके बाद भाषा (Language) का चयन करें। आप एक से अधिक भाषा का भी चयन कर सकते हैं। उसके बाद जिन Content से संबंधित आप पोस्ट देखना चाहते हैं। उन Category का चयन करें। जैसे- Art & Culture,Food, Technology आदि।

Step 9: फिर जो इंटरफ़ेस ओपन होगा उसमें Sub-category का चयन करें और Next कर दें। फिर किसी 1 ट्विटर User को Follow करें और Next के बटन में क्लिक कर दें।
इस तरह आपका ट्विटर Account बन जाएगा और आप अपनी रुचि से संबंधित यूज़र को Follow कर उनकी पोस्ट या कंटेंट देख सकते हैं। इसका उपयोग कर आप अपने व्यवसाय से संबंधित सुविधाएं और अपने विचारों को भी इस प्लेटफार्म में पोस्ट कर सकते हैं।
जानें- Instagram से पैसे कैसे कमाएं?
ट्विटर का उपयोग कैसे करें? |How to Use Twitter in Hindi
ट्विटर अकॉउंट बना लेने के बाद सबसे पहले हम यहीं सोचते हैं कि हम कैसे इसका उपयोग करें या कैसे किसी को Follow या अपने विचारों को अन्य के साथ शेयर करें। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं।
अगर आप ट्विटर में अपने किसी दोस्त या किसी पसंदीदा Celebrity को खोजना चाहते हैं तो इसके इंटरफ़ेस में आपको Search का Icon दिखेगा। जिसमें जाकर आपको सबसे ऊपर Search Twitter पर उसका नाम लिखना हैं। जिसे आप खोजना चाहते हैं। उसके बाद आप उस व्यक्ति को फॉलो कर रोज उसके द्वारा डाली गई पोस्ट को देख सकते हैं।
अगर आप ट्विटर में कोई पोस्ट डालना चाहते हैं तो आपको Interface में + का चिन्ह या संदेश का Icon दिखेगा। जिसमें जाकर आप Tweet,Photos, Vidoes या Gif पब्लिश कर सकते हैं और साथ मे अपने विचारों को भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
अगर आप अपनी ट्विटर प्रोफाइल की Setting करना चाहते हैं तो ऊपर जहाँ आपको अपनी Profile Photo दिख रहीं हैं। उसमें क्लिक करें। जिसके बाद वह Interface खुल जाएगा। जिसमें जाकर आप Profile Setting और Security Setting कर सकते हैं।
निष्कर्ष |Conclusion
ट्विटर एक जाना-माना और प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैं। लोग इसका उपयोग अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए करते हैं। जिसे Tweet कहा जाता हैं। यह विचारों को अभिव्यक्त करने का वह साधन हैं। जिसका उपयोग Celebrity और नेताओं द्वारा अधिक मात्रा में विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता हैं।
तो दोस्तों आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि ट्विटर क्या हैं और Twitter Account कैसे बनाएं? (How to Create Twitter Account in Hindi) अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी और लाभदायक लगी हो तो अपने विचारों को हमसे जरूर शेयर करें।