वेब ब्राउज़र Web Browser इंटरनेट को उपयोगी बनाने का एक साधन हैं। वर्तमान समय में मनुष्य ने तकनीकी क्षेत्र में काफी विकास कर लिया है। आज हमें जो भी जानकारी चाहिए होती है। हम तुरंत इंटरनेट के माध्यम से उसे प्राप्त कर लेते हैं और इस तरह इंटरनेट हमारे लिए जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण ज़रिया बना हुआ है।
लेकिन केवल इंटरनेट के होने से हम ये जानकारियाँ प्राप्त नही कर सकते। इससे जुड़ने के लिए एक माध्यम की भी जरूरत होती है और इसी माध्यम को वेब ब्राउज़र कहा जाता है। वेब ब्राउज़र वो माध्यम है जिसकी मदद से हम इंटरनेट से किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। ये एक ऐसा प्रोग्राम है जो हमें इंटरनेट से जोड़ता है। वेब ब्राउज़र वो जरिया है जिसकी सहायता से हम कभी भी कही भी इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आज हम Mobile, Laptop, Computer आदि किसी न किसी सिस्टम का उपयोग जरूर करते हैं और इनमें इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कई वेब ब्राउज़र का प्रयोग करते हैं। जैसे- Chrome, Firefox, Internet Explorer, UC Browser आदि। अभी आप इस सूचना को पढ़ रहे हैं। इसे भी आपने वेब ब्राउज़र की सहायता से ही प्राप्त किया है।
सामान्य शब्दों में कहें तो इंटरनेट को और अधिक उपयोगी एवं सरल बनाने के लिए हम ब्राउज़र का उपयोग करते हैं। आज हम इसी संबंध में विस्तृत रूप से जानेंगे कि वेब ब्राउज़र क्या हैं और इसके प्रकार। What is Web Browser in Hindi
वेब ब्राउज़र क्या है? |What is Web Browser in Hindi
वेब ब्राउज़र एक एप्लीकेशन Software है। जिसकी सहायता से हम वेब पर किसी भी जानकारी को खोज सकते हैं। जैसे- Chrome, Mozilla Firefox, UC Browser, Safari आदि वेब ब्राउज़र के कुछ उदाहरण हैं।
वेब ब्राउज़र का उद्देश्य होता है Web Pages से कंटेंट को लेकर यूजर की डिवाइस पर उपलब्ध कराना। जब हम कोई जानकारी ढूंढने के लिए इंटरनेट पर जाते हैं। तो यह वेब ब्राउज़र ही विभिन्न Web Pages से जानकारी को इकट्ठा करके हम तक पहुंचाने का काम करता है।
एक वेब ब्राउज़र हमें इंटरनेट पर कही भी ले जा सकता है। हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर कभी भी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये हमें Text, Images, Videos आदि किसी भी रूप में मिल जाती हैं। हम अपने मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप किसी मे भी आसानी से वेब ब्राउज़र को इनस्टॉल कर सकते हैं।
ब्राउज़र अपने कार्यों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए HTTP (Hyper Text Transfer Protocol) का उपयोग करता हैं। जिसकी सहायता से वह वेबसाइट में मौजूद डेटा को यूजर तक पहुँचाने का कार्य करती हैं। इनकी विशेषता इनके Output के परिणामों और विश्वसनीयता पर निर्भर करती हैं।
सामान्यतः यूजर द्वारा उन ब्राउज़र का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं। जो ब्राउज़र यूजर के Input के अनुसार ही सटीक रिजल्ट दिखाते हैं और जिनका उपयोग करना सरल होता हैं। ऐसे ब्राउज़र की प्रोग्रामिंग High Level की होती हैं। जिस कारण यह सटीक परिणामों को दिखा पाते हैं।
वेब ब्राउज़र का इतिहास या शुरुआत |History Of Web Browser
आज हम बड़ी आसानी ने वेब ब्राउज़र का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इसी वेब ब्राउज़र के इतिहास की अगर बात करें तो इसे विकसित होने में कई वर्ष लग गए। सर्वप्रथम 1990 में Tim Berners Lee द्वारा वेब ब्राउज़र का निर्माण किया गया। जिसका नाम था- Worldwideweb जो कि आज के World Wide Web (www) से बिल्कुल अलग था।
उसके बाद 1993 में Mosaic वेब ब्राउज़र लॉन्च हुआ जिसे नए Graphical Interface और Images जोड़ने जैसे फीचर्स के साथ तैयार किया गया था। इसके बाद 1994 में Marc Andreessen द्वारा एक नए वेब ब्राउज़र Netscape Navigator को लॉन्च किया गया।
फिर 1995 में माइक्रोसॉफ्ट ने Internet Explorer नामक web browser लॉन्च किया। 2003 में Apple ने अपना Safari वेब ब्राउज़र लॉन्च किया। 2004 में Mozilla Firefox का आगमन हुआ। इसके बाद 2008 में Google ने Chrome वेब ब्राउज़र को लॉन्च किया जो पूरे विश्व में प्रशिद्ध हुआ और यह वर्तमान समय में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला वेब ब्राउज़र है।
विभिन्न प्रकार के वेब ब्राउज़र |Types of Web Browser in Hindi
यूँ तो आज हमारे लिए इंटरनेट से जानकारी प्राप्त करने के लिए अनेक वेब ब्राउज़र हैं। परंतु सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले वेब ब्राउज़र इस प्रकार है-
1. Google Chrome – गूगल क्रोम को 2008 में गूगल द्वारा लॉन्च किया गया। तब से लेकर आज तक यह लोगों द्वारा सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला ब्राउज़र है। इसका मुख्य कारण है इसकी Speed, Interface और इसकी Simplicity हैं। जो इसे अन्य ब्राउज़र से खास बनाती हैं।
2. Mozilla Firefox – इस वेब ब्राउज़र को 2004 में लॉन्च किया गया। गूगल क्रोम के बाद दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला वेब ब्राउज़र यही है। इसका अधिक उपयोग कंप्यूटर सिस्टम में किया जाता रहा हैं।
3. Internet Explorer – इस ब्राउज़र को 1995 में Microsoft ने लॉन्च किया। इसे समय-समय पर माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपडेट किया जाता रहा है।
4. Safari – सफारी वेब ब्राउज़र को Apple ने विकसित किया है। इसे सबसे पहले 2003 में लॉन्च किया गया। इसमे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का अच्छा प्रयोग हुआ है।
5. Opera – ओपेरा भी एक प्रशिद्ध वेब ब्राउज़र है। Chrome और Firefox की तरह ही इसमें भी काफी अच्छे Features हैं। इंटरनेट यूजर के लिए ये भी एक Ideal वेब ब्राउज़र है।
6. Netscape Navigator – इसे 1994 में लॉन्च किया गया था जो कि उस समय काफी प्रचलन में रहा। आज इसके कई Versions रिलीज हो चुके हैं।
इनके अलावा UC Browser, Mosaic, Lynx, Tor Browser, Konqueror आदि अनेक प्रकार के वेब ब्राउज़र आज उपलब्ध है। इन सभी वेब ब्राउज़र का कार्य समान ही होता है।
Web Browser कैसे काम करता है?
एक वेब ब्राउज़र आपको इंटरनेट पर कही भी ले जा सकता है। ये वेब के दूसरे हिस्सों से जानकारी को एकत्रित करता है और उसे यूजर की स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।
इसमें जानकारी को ट्रांसफर करने के लिए HTTP (Hypertext Transfer Protocol) का प्रयोग किया जाता है। इसी के द्वारा वेब ब्राउज़र और वेब सर्वर को बताया जाता है कि किसी Text, Image या फिर Video को वेब पर कैसे Transmit करना है। वेब ब्राउज़र अपना कार्य Sequence Way में करता है।
सबसे पहले जैसे ही यूजर द्वारा ब्राउज़र पर कुछ एंटर किया जाता है तो ब्राउज़र सीधे वेब सर्वर से जुड़ता है।इसके बाद वेब ब्राउज़र वेब सर्वर को HTTP फॉर्मेट में Request भेजता है। वेब सर्वर इस Request को Receive करता है और फिर HTTP फॉर्मेट में ही ब्राउज़र को Response देता है। तब अंत मे वेब Pages के रूप में वेब ब्राउज़र इस जानकारी यूजर की स्क्रीन पर दिखाता है।
सबसे अधिक उपयोग होने वाले Web Browser List 2023
वैसे तो वेब ब्राउज़र एक ही समान कार्य करते हैं परंतु इनके फीचर्स में अंतर होने के कारण लोगो की पसंद बँट जाती है। वर्तमान समय मे सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले वेब ब्राउज़र की सूची इस प्रकार है-
● Google Chrome
● Mozilla Firefox
● Opera
● UC Browser
● Samsung Internet Browser
● Safari
Web browser और Web server में अंतर
Web Browser | Web Server |
---|---|
○ यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो इंटरनेट पर Web Pages से जानकारी लेकर यूजर को प्रदान करता है। | ○ वेब सर्वर एक ऐसा Software और Computer System है जो कि वेब ब्राउज़र को डाक्यूमेंट्स प्रदान करता है। |
○ यह यूजर और Server के बीच कड़ी या Interface का काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य यूजर की स्क्रीन पर जानकारी प्रदर्शित करना होता है। | ○ Web Server का मुख्य कार्य वेब ब्राउज़र की Request के आधार पर प्रतिक्रिया करना होता है। |
○ यह यूजर की रिक्वेस्ट को सर्वर तक भेजता है। | ○ जबकि वेब सर्वर ब्राउज़र की रिक्वेस्ट स्वीकार करके उसको Response देता है। |
○ वेब ब्राउज़र HTTP के रूप में यूजर की रिक्वेस्ट को सर्वर तक पहले भेजता है और फिर HTTP के रूप में ही Response प्राप्त करता है। | ○ जबकि Server पहले HTTP फॉर्मेट में रिक्वेस्ट को ग्रहण करता है और फिर HTTP फॉर्मेट में ही वेब ब्राउज़र को Response देता है। |
○ ब्राउज़र यूजर के डेटा को लोकल मशीन में Cookies का इस्तेमाल करके स्टोर करती हैं। | ○ वेब सर्वर यूजर के डेटा को स्टोर करने के लिए एक अलग क्षेत्र प्रदान करता है। |
○ ब्राउज़र में कोई प्रोसेसिंग मॉडल नही होता। | ○ वेब सर्वर में Thread Based, Process Based, Hybrid तीन प्रकार के प्रोसेसिंग मॉडल होते हैं। |
○ वेब ब्राउज़र को किसी डिवाइस जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन, डेस्कटॉप आदि में इनस्टॉल किया जाता है। | ○ सर्वर के लिए एक नेटवर्क की जरुरत होती है। |
○ इसके उदाहरण हैं- Chrome, Mozilla Firefox, Opera आदि। | ○ इसके उदाहरण हैं- Apache HTTP Server, Nginx आदि। |
निष्कर्ष – Conclusion
वेब ब्राउज़र वह सॉफ्टवेयर हैं जो यूजर और सर्वर के मध्य एक ऐसा Interface प्रदान करता हैं। जिसकी सहायता से हम इंटरनेट के माध्यम से सूचना प्राप्त कर पाते हैं। यह वेबसाइट आधारित होता हैं अर्थात यह किसी Web Author की लिखी सूचनाओं को यूजर तक पहुँचाने का कार्य करता हैं। वर्तमान समय मे हम जिस ब्राउज़र का उपयोग इंटरनेट से न्यूज़,मूवी या किसी टॉपिक से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं।
वह सब हमें इन ब्राउज़र के माध्यम से ही प्राप्त होती हैं। तो मित्रों आज आपने हमारे इस महत्वपूर्ण Article की सहायता से जाना कि वेब ब्राउज़र क्या हैं? (Web Browser in Hindi) अगर हमारा यह Article किसी रूप में आपके लिए लाभदायक रहा हो। तो अपने विचारों को हम तक कमेंट बॉक्स के माध्यम से अवश्य शेयर करें।