जावा क्या हैं? |What is Java in Hindi

Java एक Programming Language हैं जिसका उपयोग Digitally उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए किया जाता हैं। पहले हमें जब कुछ खरीदना होता था तो हम बाजार जाते हैं और वहीं जब हमें पैसे ट्रांसफर करने होते थे, तब हमें बैंक में जाना ही पड़ता था। वर्तमान युग डिजिटल तकनीकी का युग हैं। वर्तमान समय मे आप इंटरनेट की सहायता से मोबाइल से ही घर बैठे Shopping कर सकते है या बिना बैंक जाए किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। 

क्या आप जानते हैं ये सब कैसे संभव हो पाया हैं आखिर कैसे हम मोबाइल की सहायता से घर बैठे कुछ भी आर्डर कर देते हैं और वह कैसे हमारे घर तक पहुँच जाता हैं। दोस्तों यह सब सम्भव हो पाया हैं प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सहायता से जिनमें से एक जावा हैं। जिसकी सहायता से ऐसे-ऐसे सॉफ्टवेयर या एप्पलीकेशन का निर्माण किया गया हैं। जो आज-कल के बाग दौड़ भरे जीवन में सहायता का केंद्र बन गए हैं। 

java kya hai hindi

आज हम ऐसी ही एक लैंग्वेज के बारे में जानेंगे जिसने कई जटिल कार्यों को सरल बना कर हमारे समय की बचत की हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि जावा क्या हैं और इसका उपयोग? What is Java in Hindi 

जावा क्या हैं? |What is Java in Hindi 

जावा एक Programming Language हैं जिसे एक प्रकार की High Level Language कहा जाता हैं। जावा एक प्रकार की कोडिंग हैं जिसको James Gosling द्वारा Sun Microsystems की सहायता से 23 मई 1995 को डिजाइन किया गया था। उसके बाद से इसका अधिक उपयोग निरंतर Software या Applications को डिजाइन करने के लिए किया जाता हैं। 

Java एक Object-oriented Programming Language और General Purpose Programming Language हैं। जिसे किसी विशेष कार्यो के पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया जाता हैं। जावा प्रोग्रामिंग को करने के लिए कंप्यूटर इसका एक माध्यम हैं। इसकी मुख्य विशेषता यह होती हैं कि इसकी कोडिंग को आप किसी भी Platform या Operating System (OS) में आसानी से Run करा सकते हैं। 

इसके कोड की संरचना Numeric Code होते हैं जो अंग्रेजी अक्षरों के समान दिखते हैं। जिस कारण इनके कोड को आसानी से लिखा, पढ़ा और याद रखा जा सकता हैं। इसके माध्यम से किसी एप्पलीकेशन को कम समय मे डिजाइन किया जा सकता हैं। जावा लैंग्वेज में किसी प्रोग्राम को लिखने के लिए हमें कुछ विशेष नीति का पालन करना पड़ता हैं, जिन्हें हम Syntax कहते हैं। इन नीतियों का पालन न करते हुए डिजाइन करने पर किसी प्रकार की त्रुटि (Error) आने की आशंका बढ़ जाती हैं। 

जावा की एक मुख्य विशेषता यह भी हैं कि अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में किसी ऐसी एप्पलीकेशन या प्रोग्राम को Run कराते हैं। जिसको जावा प्रोग्रामिंग से तैयार किया गया हैं। तो ऐसे में आपको इन प्रोग्राम को Run कराने के लिए Java को अपने सिस्टम में Install करना पड़ता हैं। सामान्यतः इस प्रकार की प्रोग्रामिंग का उपयोग किसी सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम को Run करने के लिए किया जाता हैं। 

जावा का उपयोग |Uses of Java in Hindi 

जावा का उपयोग किसी एप्पलीकेशन को Develop करने के लिए किया जाता हैं। यह एक हाई लेवल लैंग्वेज हैं जिसका उपयोग Android App को बनाने के लिए भी किया जाता है। Enterprise Software को डिजाइन करने में भी इसका उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं। 

इसके साथ ही जावा का उपयोग Online और Offline एप्पलीकेशन को तैयार करने के लिए भी किया जाता हैं। यह एक ऐसा प्रोग्राम हैं जिसका उपयोग अन्य प्रकार की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ किया जा सकता हैं। हम बात करें ऑनलाइन आवदेन की या बात करें बड़ी संख्याओं को ऑनलाइन हल करने की तो उसमें भी यह प्रोग्राम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। 

Java, JavaScript और JSP (Java Server Pages) की सहायता से एक ऐसी शक्तिशाली एप्पलीकेशन को तैयार किया जा सकता हैं। जो दिखने में आकर्षक और काम करने में तीव्र हो। Hardware Device की जावा प्रोग्रामिंग के लिए भी इसका उपयोग अधिक मात्रा मे किया जाते रहा हैं। जावा का उपयोग Server Side को Develop करने के लिए भी किया जाता हैं। जैसे- JBoss, GlassFish, Apache आदि। 

जावा का इतिहास |History of Java Programming

दोस्तों अभी तक आप जान गए होंगे कि जावा क्या हैं और इसका उपयोग हम बात करें इसके इतिहास की तो जावा का इतिहास बहुत रोचक हैं। जावा का विकास करने के पीछे उद्देश्य इंटरेक्टिव टेलीविजन को डिजाइन करना था। जावा का विकास करने के लिए कुछ लोगों के समूह का गठन किया गया। जिसे Green Team कहा जाता था। ग्रीन टीम ने जावा के विकास की शुरुआत Digital Devices (TV,Set-top box) के लिए एक भाषा के विकास करने के लिए किया गया। 

जिससे इन मशीनी उपकरणों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किये जा सकें किंतु यह लैंग्वेज (जावा) इंटरनेट प्रोग्रामिंग के लिए अधिक उपयोगी साबित रही। जावा प्रोग्रामिंग को जेम्स गोस्लिंग द्वारा 1995 में विकसित किया गया। जिस कारण इन्हें Father of Java भी कहा जाता हैं। वर्तमान समय मे जावा प्रोग्राम का उपयोग Internet Programming, Mobile Device, Games, E-business Solution आदि कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता हैं। 

जावा को पहले OAK नाम से जाना जाता था। ओक वक वृक्ष का नाम हैं। जिसे शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं। यह वृक्ष कई देशों का राष्ट्रीय वृक्ष भी हैं। इसके पश्चात वर्ष 1995 मे इसका नाम OAK के स्थान पर Java रख दिया गया। 

जावा को Java नाम क्यों दिया गया? 

इस प्रोग्रामिंग के नाम के चयन के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसका कार्य ऐसे नाम की खोज करना था जो इस प्रोग्रामिंग के अनुकूल हो। टीम के सदस्यों ने कुछ नामों का सुझाव दिया। जो इस प्रकार थे- Dynamic, Revolutionary, Silk, Jolt, DNA, Java आदि। इसके बाद सभी ने इन सभी नामों में से 2 नामों को सेलेक्ट किया- Silk और Java 

जावा इंडोनेशिया का एक द्वीप हैं जहाँ कॉफी की खेती अधिक मात्रा में की जाती हैं। इसके बाद जेम्स गोस्लिंग ने कॉफ़ी पीते समय इस नाम पर अपनी आखिरी मुहर लगा दी। जिस कारण इस प्रोग्रामिंग का नाम Java पड़ गया।

Java Version का इतिहास

प्रारंभ से वर्तमान तक इसके संस्करण (Version) में कई बदलाव किये गए। जिनमें समय-समय पर परिवर्तन कर इसको एक नया रूप और विशेषता प्रदान की गई। जावा के Version के इतिहास की बात करें तो पहले से अब तक इतने संस्करणों को इस प्रकार बदलाव किया गया। जो कि इस प्रकार हैं- 

  • JDK Alpha and Beta (1995)
  • JDK 1.0 (1996)
  • JDK 1.1 (1997)
  • J2SE 1.2 (1998)
  • J2SE 1.3 (2000)
  • J2SE 1.4 (2002)
  • J2SE 5.0 (2004)
  • Java SE 6 (2006)
  • Java SE 7 (2011)
  • Java SE 8 (2014)
  • Java SE 9 (2017)

इसी तरह लगातार हर वर्ष इसमें समय-समय पर परिवर्तन होते रहें और इसके कार्यों और Version पर निरंतर परिवर्तन आते रहा। जावा अपने संस्करण में प्रति वर्ष बदलाव करता आया हैं। जिससे बदलती तकनीकियों के अनुसार इसको अपडेट किया जा सकें और वर्तमान उपकरणों और कार्यो के अनुरूप बनाया जा सकें। 

जावा के प्रकार |Types of Java 

जावा के उपयोगों, कार्यों और इसकी विशेषताओं के कारण इसे 4 भागों में विभाजित किया जाता हैं। जिसको हम निम्न माध्यमों से समझ सकते हैं। जो इस प्रकार हैं- 

1. Standalone Application – इसका उपयोग डेस्कटॉप और विंडो में अधिक मात्रा में होने के कारण इसको डेस्कटॉप एप्पलीकेशन या विंडो एप्पलीकेशन के नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर हैं जिसका उपयोग करने के लिए हमे इसको प्रत्येक मशीनी उपकरणों मे इसे Install करना पड़ता हैं। Media Player और Antivirus इस एप्पलीकेशन के मुख्य उदाहरण हैं। Java में इस एप्पलीकेशन को बनाने के लिए AWT और Swing का उपयोग किया जाता हैं। 

2. Web Application – यह Server आधारित एप्पलीकेशन होती हैं। जो एक डायनामिक पेज बनाने का कार्य करती हैं। जिससे इसमें मौजूद डेटा को उपयोग में लाया जा सकें। इस प्रकार की एप्पलीकेशन को जावा में बनाने के लिए Servlet, Spring, JSF आदि तकनीकों का उपयोग किया जाता हैं। जो इसके निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

3. Enterprise Application – जावा में इस प्रकार की एप्पलीकेशन को बनाने के लिए EJB का उपयोग किया जाता हैं। Banking Application इस प्रकार की एप्पलीकेशन के उदाहरण हैं। यह अन्य की तुलना में अधिक सुरक्षित और लाभदायक मानी जाती हैं। जिस कारण इसका उपयोग भी अधिक क्षेत्रों और अधिक मात्रा में किया जाता हैं। 

4. Mobile Application – जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा हैं। इस प्रकार की एप्पलीकेशन को बनाने के लिए Android और Java ME का उपयोग किया जाता हैं। हम इस प्रकार की एप्पलीकेशन का उपयोग Mobile Device में करते हैं। जिस कारण इसको मोबाइल एप्पलीकेशन कहा जाता हैं। 

जावा की विशेषता |Features of Java Programing in Hindi

जावा की विशेषता इसकी प्रोग्रामिंग संरचना और इसका उपयोग हैं। जो इसकी प्रोग्रामिंग को अन्य से खास बनाते हैं। इसकी विशेषताओं को हम निम्न बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं- 

● Easy to Learn – जावा एक सरल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं जिनके Syntax को आसानी से समझा और याद किया जा सकता हैं। जावा की संरचना C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तरह ही हैं। जिस कारण C++ जानने वाला व्यक्ति इसको बड़ी ही सरलता से सीख सकता हैं। 

● Object-oriented – यह ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOPs) लैंग्वेज हैं। जिसका अर्थ हैं कि यह सॉफ्टवेयर को अनेकों प्रकार की वस्तुओं के साथ सम्मिलित रूप से व्यवस्थित करता हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो यह एक कार्य करने के नियम हैं जो इसके कार्यों को सरल बनाने का कार्य करते हैं। 

● Secure – यह प्रोग्रामिंग Software Designer को सुरक्षा भी प्रदान करता हैं। इसकी कोडिंग Virus Free होती हैं। इसके साथ ही यह टैम्पर फ्री सिस्टम सॉफ्टवेयर का भी कार्य करती हैं। जिस कारण इसे एक सुरक्षित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कहा जाता हैं। 

● Platform Independent – जावा प्रोग्रामिंग का उपयोग किसी भी Platform में किया जा सकता हैं। जिसका अर्थ हैं कि इससे बने किसी प्रोग्राम को Mac, OS, Windows या Linux में आसानी से उपयोग किया जा सकता हैं। 

● Portable – जावा एक Portable प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं जिसका अर्थ है कि आप इसके Bytecode को किसी भी प्लेटफॉर्म से आसानी से Install कर सकते हैं। इसकी यही विशेषता जावा को Platform Independent बनाने का कार्य करती हैं। 

● Robust – इसके प्रोग्रामिंग कोड अन्य की तुलना अधिक सुरक्षित और सहज होते हैं। जिस कारण इनके कोड से निर्मित किसी प्रोग्राम को Run करते समय किसी प्रकार का कोई Error नही आता। यह सब इसीलिए होता हैं क्योंकि Compile टाइम और रन टाइम Error Checking Mechanism का उपयोग करते हैं। 

● High Performance – जावा अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तुलना में तेज और C, C++ की तुलना में धीमी होती हैं। इसके तीव्र गति से कार्य करने की क्षमता का कारण जावा Bytecode का मूल कोड से करीब होना हैं।  

● Architecture-neutral – जावा एक हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं जिस कारण इसे मशीनी भाषा (0,1) में ट्रांसलेट करने की आवश्यकता होती हैं। यह ट्रांसलेट की प्रक्रिया का कार्य Compiler की सहायता से किया जाता हैं। कम्पाइलर की सहायता से ट्रांसलेट करने के बाद जो कोड जनरेट होता हैं वह Byte Code होता हैं। जिस कारण इसे किसी भी OS या Processor में आसानी से Run कराया जा सकता हैं। 

Java Editions के प्रकार 

जावा के एडिशन वह होते हैं जिनका उपयोग जावा के किसी प्रोग्राम को Develop करने के लिए किया जाता हैं। इनको मुख्यतः 3 भागों में विभाजित किया जाता हैं जो कि इस प्रकार हैं- 

1. Java SE (Standard Edition) –  यह आपको ऐसे Tools और API प्रदान करता हैं। जिसकी सहायता से आप Server Application, Applets Program और Desktop Application जैसे प्रोग्राम तैयार कर सकते हैं। इससे निर्मित किसी भी प्रोग्राम को आप किसी भी प्लेटफार्म में चला सकते हैं। जैसे- Windows, Mac, Linux आदि। 

2. Java EE (Enterprise Edition) – यह एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जिसका उपयोग Web और Enterprise Application को तैयार करने के लिए किया जाता हैं। इसके अंदर Servlet, JSP, Web Services आदि विषय शामिल होते हैं। 

3. Java ME (Micro Edition) – इसका उपयोग छोटे उपकरणों की प्रोग्रामिंग के लिए किया जाता हैं। जिस कारण इसको माइक्रो एडिशन (ME) कहा जाता हैं। जैसे- TV, Mobile Application, PDAs, Set-top Box Application आदि। यह प्लेटफार्म काफी User-friendly और विश्वशनीय होते हैं। इसके साथ ही आप इसमें जावा आधारित एप्पलीकेशन को रन करा सकते हैं। 

जावा प्रोग्रामिंग कैसे सीखें |How to Learn Java in Hindi 

दोस्तों आपने अभी तक जावा से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर ली हैं। जैसे- जावा क्या है? इसके उपयोग, प्रकार आदि। तो चलिए अब जानते हैं कि आप कैसे जावा प्रोग्रामिंग के Code या Syntax को सीख सकते है। जावा एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं। जिसको सीखने के बाद आप अन्य IT एवं Software Developer कंपनियों में अच्छी खासी Income प्राप्त कर सकते हैं। 

तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आप कैसे जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीख सकते हैं। अगर आप जावा कोडिंग सीखना चाहते हैं तो आपकी इसमें रुचि और धैर्य होना आवश्यक हैं। आपको निरंतर इसके Basic Fundamental के बारे में पढ़ना और उसका अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक हैं। दोस्तों अगर आप जावा सीखना चाहते हैं तो आप Internet की सहायता से Video और Text Tutorial देख सकते हैं। जो आपको Youtube और Google में देखने को मिल जाएंगे। 

अगर आप Google से Text Tutorial के माध्यम से जावा सीखना चाहते हैं तो आपके लिए यह वेबसाइट लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं- 

  • https://www.codecademy.com/learn/learn-java
  • https://www.udemy.com/java-tutorial/
  • https://www.tutorialspoint.com/java/
  • https://www.w3schools.in/java-tutorial/

इस आर्टिकल में हमारी अंतिम राय

जावा एक Object-oriented Programming Language हैं। जिसे हाई लेवल लैंग्वेज भी कहा जाता हैं। इस प्रकार की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग Programmer Software Development या किसी भी प्रकार के प्रोग्राम को डिजाइन करने के लिए करते हैं। जावा की प्रोग्रामिंग Portable होती हैं। जिसका अर्थ हैं कि इनके कोड को किसी भी प्लेटफार्म में चलाया जा सकता हैं या उपयोग किया जा सकता हैं। 

इसके कोड सुरक्षा की दृष्टि से शक्तिशाली और विश्वनीय होते हैं। इससे बने किसी प्रोग्राम को आसानी से बिना किसी Error के Install किया जा सकता हैं। जावा के कोड की संरचना अंग्रेजी के अक्षरों के समान होती हैं जिस कारण इसे आसानी से लिखा और पढ़ा जा सकता हैं। इसके लिखे प्रोग्राम को मशीनी भाषा (0,1) में ट्रांसलेट करने के लिए Compiler का उपयोग किया जाता हैं। जिससे मशीनी उपकरण इसके द्वारा निर्देशो को आसानी से Decode कर सकें। 

वर्तमान समय मे इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (जावा) का उपयोग लगभग सभी Electronic Device के लिए किया जाता हैं। जैसे- TV, Washing Machine, Mobile, Computer, Laptop आदि। तो दोस्तों आज आपने हमारे इस Article के माध्यम से जाना कि जावा क्या हैं और इसका उपयोग आदि? (What is Java Programming in Hindi) अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो और आपके कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट कर सकते है।

Previous articleStorage Device क्या हैं और विभिन्न प्रकार के स्टोरेज डिवाइस 
Next articleBit और Byte क्या हैं और दोनों में क्या अंतर हैं? 
pankaj
Hello दोस्तों मेरा नाम Pankaj Pal हैं और मैं webtechnoo का लेखक और Co-Founder हुँ। मैंने MSc Computer Science से की हैं और मुझे Technology, Computers से जुड़े तथ्यों को सीखना और आप लोगों को सीखाना अच्छा लगता हैं। अगर आप भी नई-नई Technology के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। तो हमारे Blog या Social Media के माध्यम से हमसे जरूर जुड़े रहें। (Jai Hind)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here