डेटाबेस क्या हैं? |What is Database in Hindi 

डेटाबेस Database क्या हैं? इसको समझने से पहले यह आवश्यक हैं कि हम पहले उस समय को देखे, जब कंप्यूटर, फ़ोन आदि डिवाइस पूरी तरह विकसित नहीं हुए थे। पहले के समय में हम किसी भी जानकारी को प्राप्त करने या सुरक्षित रखने के लिए किताबों और अलमारियों आदि का उपयोग किया करते थे। इसी के साथ जब आपको किसी को संदेश भेजना होता था तो आप खत लिख कर पोस्ट आफिस के द्वारा उस व्यक्ति को भेजते थे। 

इसी तरह सरकारी और प्राइवेट कंपनियों एवं कार्यालयों में भी रिकार्ड्स को फ़ाइल में लिखित फॉरमेट में सुरक्षित रखा जाता था। इसके बाद भी बड़ी मात्रा में उनको सुरक्षित रखना एवं आवश्यकता पड़ने पर आसानी से उन तक पहुँचना बेहद जटिल कार्य होता था, किन्तु टेक्नोलॉजी (मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप) का जबसे विकास हुआ, तब से हम आसानी से किसी भी सूचना को स्टोर कर सकते हैं साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आसानी से उस डेटा को खोज सकते हैं। 

database kya hai hindi

इसके साथ ही आप घर बैठे गूगल के माध्यम से किसी भी सूचना को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं एवं  इंटरनेट का उपयोग कर संदेश भेज सकते हैं। अगर हम उदाहरण की बात करें तो आधार कार्ड जो प्रत्येक भारतीय नागरिक की पहचान हैं। हर भारतीय इंटरनेट के माध्यम से अपने आधार कार्ड की सूचना इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर लेता हैं। सरल शब्दों में कहें तो डेटा ही इंटरनेट हैं बिना डेटा के इंटरनेट का कोई मूल्य नहीं। तो चलिए इसको थोड़ी स्पष्ठ शब्दों में जानते हैं कि डेटाबेस क्या हैं? What is Database in Hindi 

डेटाबेस क्या हैं? |What is Database in Hindi 

डेटाबेस कंप्यूटर आधारित रिकॉर्ड हैं जिसे Digital Data के रूप में देखा जा सकता हैं। ऐसी सूचना जो किसी सर्वर या सॉफ्टवेयर आधारित होती हैं उसे डेटाबेस कहा जाता हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो ऐसा डेटा या सूचना जिसको किसी एक जगह पर अनेकों एप्पलीकेशन के उपयोग के लिए स्टोर किया जाता हैं उसे डेटाबेस कहा जाता हैं। आपके स्मार्ट फ़ोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप में स्टोर वीडियो, ऑडियो, फ़ोटो या टेक्स्ट संदेशो को भी डिजिटल डेटा के रूप में देखा जाता हैं। 

डिजिटल फॉरमेट में सीक्वेंस अनुसार स्टोर की गई सूचनाओं के समूह को हम डेटाबेस कहते हैं। उदाहरण के तौर पर हम इसे समझने का प्रयास करें तो कंप्यूटर में स्टोर किसी कंपनी स्टाफ का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि की सूचना डेटा हैं। डेटाबेस में डिजिटल डेटा को स्टोर करने के लिए अनेकों एप्पलीकेशन का उपयोग किया जाता है। जैसे- MS Word, MS Excel, MS Power Point आदि। 

इन डिजिटल डेटा को कंप्यूटर मेमोरी की सहायता से स्टोर करके रखा जाता हैं। जैसे- Hard Disk, ROM, RAM आदि और आवश्यकता पढ़ने पर इन डेटा का उपयोग एक सूचना या इनफार्मेशन की रूप में किया जाता हैं। डेटाबेस की सहायता से ही इंटरनेट यूजर को इंटरनेट के माध्यम से सूचना प्राप्त होती हैं। वर्तमान समय के आधुनिकीकरण मे डेटा विकास और शक्ति का प्रतीक रहा हैं। डेटाबेस किसी भी व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक माध्यम से जिसे द्वारा वह विशेष सूचनाओं को प्राप्त करता हैं। 

डेटाबेस को DBMS (Database Management System) की सहायता से नियंत्रित किया जाता हैं। DBMS की सहायता से डेटाबेस को संशोधित करने का कार्य किया जाता हैं। जैसे – डेटा स्टोर, डिलीट, एडिट, सीक्वेंस आदि। इसके माध्यम से फालतू में बनने वाले डेटा या अनावश्यक डेटा को हटाया जा सकता हैं। DBMS एक Software हैं जो पूरी तरह से डेटाबेस को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

डेटाबेस का उपयोग |Uses of Database in Hindi 

वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग हैं और इस युग में सूचना ही सब कुछ हैं। जिस देश के पास जितनी सूचना वह देश उतना अधिक शक्तिशाली हैं। इसके साथ ही विकास दर देखने के लिए भी डेटाबेस का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं। जिससे दुनियां में हो रहे परिवर्तनों को आसानी से देखा और तुलना किया जा सकें। डेटाबेस के उपयोगों को हम निम्न तरीकों से समझ सकते हैं- 

● डेटाबेस का उपयोग डेटा को एक Information के रूप में उपयोग करने के लिए किया जाता हैं। 

● इसके साथ ही इसका उपयोग ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के डेटा को मैनेज करने और गेमिंग सेक्टर में इसका उपयोग टूल्स को डेवेलोप करने एवं यूजर के डेटा को मैनेज करने के लिए किया जाता हैं। 

● डेटाबेस का उपयोग शेयर मार्किट में हर सेकंड में हुए बदलावों को देखने और उसकी अन्य कंपनियों के शेयर से तुलना करने के लिए भी किया जाता हैं। 

● भारतीय नागरिकों के आधार कार्ड की सूचनाओं को मैनेज करने एवं बैंकिंग सेक्टर में यूजर के एकाउंट को मैनेज करने के लिए भी Database का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं। 

● इसी के साथ टेली कम्युनिकेशन, ऑनलाइन शॉपिंग, हॉस्पिटल, सरकारी एवं निजी संस्थाओं, विद्यालयों, सोशल मीडिया एप्पलीकेशन, गूगल, यूट्यूब, सर्वर प्रदाता आदि में डेटाबेस का उपयोग सूचनाओं को मैनेज करने एवं उपयोग करने के लिए किया जाता हैं। 

डेटाबेस के फायदे |Benefits of Database 

डेटाबेस के कई ऐसे अनेकों फायदे हैं जिनकी सहायता से जटिल कार्यों को सरल किया जाता हैं। डेटाबेस के माध्यम से किसी व्यापार को सफलता के शिखर में पहुँचाया जा सकता हैं। डेटाबेस के फायदों को हम निम्न तरीके से समझ सकते हैं- 

1. Database reduce redundancy – डेटाबेस में DBMS सभी प्रकार के डेटा को एक जगह पर सुरक्षित रखता हैं। जिस कारण यह फालतू के डेटा को कम करता हैं, जिससे अधिक डेटा को स्टोर किया जा सकें। 

2. Data Inconsistency – डेटाबेस डेटा के Inconsistency को रोकता हैं। जिससे फालतू डेटा को नियंत्रित होता ही हैं साथ मे उसकी संरचना में भी सुधार होता हैं। 

3. Data Sharing – डेटाबेस किसी विशेष प्रकार के डेटा को शेयर करने की अनुमति देता हैं। डेटाबेस की इस विशेषता के कारण डेटा को आसानी से एक्सेस किया जा सकता हैं। जिसे डेटा की Import-Export प्रक्रिया को आसानी मिलती हैं। 

4. Enforce Standard – डेटाबेस में डेटा एक स्टैंडर्ड स्ट्रक्चर को लागू करता हैं। इसी के आधार पर यह डेटा को बनाने और उसे सुरक्षित रखने का कार्य करता हैं। 

5. Data Security – इसके अंतर्गत डेटा को एक आंतरिक सुविधा प्रदान की जाती हैं। जिससे संवेदनशील डेटा को करप्ट होने से बचाया जा सकता है। डेटाबेस Data Protection जैसी सुविधाएं भी प्रदान करने का कार्य करता हैं। 

डेटाबेस के प्रकार |Types of Database 

इसके प्रकारों को इसकी डेटा संरचना एवं डेटा के प्रकारों के आधार पर विभाजित किया जाता हैं। जो इस प्रकार हैं- 

1. Relational Database Model – रिलेशनल डेटाबेस में डेटा को Table बनाकर स्टोर करने का कार्य किया जाता है। इस टेबल में स्टोर होने वाला डेटा एक-दूसरे से संबंधित होता हैं। जिस कारण इसे रिलेशनल डेटाबेस मॉडल कहा जाता है। यह एक अधिक उपयोग होने मॉडल हैं जिसका उपयोग सामान्यतः MS Word और Excel के अंतर्गत अधिक मात्रा में किया जाता हैं। 

2. Distributed Database Model – इसके अंतर्गत डेटा को कई कंप्यूटर और नेटवर्क में विभाजित कर स्टोर किया जाता हैं। जिससे डेटा को आसानी से एक्सेस किया जा सकें और डेटा को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकें। भौगोलिक रूप से इसमें डेटा को विभक्त करके स्टोर किया जाता हैं। 

3. Object Oriented Database Model – यह मॉडल डेटा को Object और Class के रूप में स्टोर करने का कार्य करता हैं। इसी की सहायता से यह डेटा के व्यवहार का आकलन कर उसको प्रदर्शित करने का कार्य करता हैं। इस प्रकार के मॉडल को रिलेशनल मॉडल के रूप में देखा जाता हैं। 

4. NoSQL Database Model – इसके अंतर्गत डेटा को स्टोर करने के लिए SQL का उपयोग नहीं किया जाता। जिस कारण  इस प्रकार के डेटा का कोई स्ट्रक्चर नहीं होता। इसीलिए डेटाबेस के इस मॉडल को NoSQL मॉडल के नाम से जाना जाता हैं। 

DBMS क्या हैं? 

DBMS का पूरा नाम Database Management System हैं इसकी सहायता से डेटा में संशोधन करने, डिलीट करने, शेयर करने, एडिट करने, सेव करने एवं उसकी लोकेशन को बदलने का कार्य किया जाता हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो DBMS एक सॉफ्टवेयर एप्पलीकेशन हैं जिसका उपयोग डेटाबेस में बदलाव करने के लिए किया जाता हैं। 

इस एप्पलीकेशन की सहायता से टेबल को क्रिएट कर उसमें डेटा को स्टोर भी किया जा सकता हैं। इसके माध्यम से डेटा को सुरक्षा भी प्रदान की जाती है यह ऐसे व्यक्ति को डेटा तक एक्सेस करने से रोकता हैं जिसके पास Access करने की Authority नहीं होती हैं। DBMS सॉफ्टवेयर में सबसे अधिक उपयोग MySQL और SQL Server का किया जाता हैं। 

यह सॉफ्टवेयर यूजर को वह सभी Tools प्रदान करने का कार्य करता हैं। जिनकी सहायता से यूजर डेटा में अपने अनुसार बदलाव कर सकें। इसकी सहायता से अधिक मात्रा में डेटा को आसानी से मैनेज किया जा सकता हैं। 

SQL क्या हैं? 

SQL का पूरा नाम Structured Query Language हैं। यह एक प्रकार की Programming Language हैं जिसका उपयोग डेटा को मैनेज करने के लिए किया जाता हैं। अन्य लैंग्वेज की तरह इसके भी कुछ सिद्धांत होते हैं जिसे Syntax कहा जाता हैं और इस Syntax के आधार पर ही डेटा में बदलाव सम्भव हो पाता हैं। इस प्रकार की प्रोग्रामिंग का उपयोग करने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती हैं। 

सामान्य शब्दों में कहें तो इसके Syntax एक कमांड होते हैं जो कंप्यूटर को यह समझने में सहायता प्रदान करते हैं कि उसे डेटा के किस भाग में और किस मात्रा में बदलाव करना हैं। इसकी सहायता से डेटाबेस में आसानी से बदलाव किए जा सकते हैं। 

संक्षेप में – Conclusion 

डेटाबेस डेटा स्टोर करने का वह स्थान हैं जहाँ से डेटा का उपयोग हम एक इनफार्मेशन के रूप में करते हैं। गूगल से प्राप्त होने वाली इनफार्मेशन के साथ-साथ सोशल मीडिया से प्राप्त होने वाली सभी इनफार्मेशन एक सर्वर में डेटाबेस के माध्यम से ही स्टोर होती हैं। जिसकी सहायता से हम अपनी पसंद या आवश्यकता के अनुसार डेटा कलेक्ट कर पाते हैं। 

डेटाबेस वर्तमान समय के विकास का प्रतीक हैं। यह किसी भी प्रकार के डेटा को अधिक मात्रा में और क्रमबद्ध रूप से स्टोर करके रखता हैं। इसके संशोधन करने के लिए प्रोग्रामर DBMS सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। जिसकी सहायता से वह डेटाबेस में अपने अनुरूप बदलाव करते हैं। 

डेटा को व्यवस्थित क्रम में स्टोर करने का और एक्सेस करने का यह एक उत्तम मार्ग हैं। तो दोस्तों आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि डेटाबेस क्या हैं? (What is Database in Hindi) हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छे से समझ मे आयी हो। इस टॉपिक के संबंधित अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए आप कमेंट बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं। 

Previous articleCharacteristics of Computer in Hindi |कंप्यूटर की विशेषताएं
Next articleSQL क्या हैं? |What is SQL in Hindi 
pankaj
Hello दोस्तों मेरा नाम Pankaj Pal हैं और मैं webtechnoo का लेखक और Co-Founder हुँ। मैंने MSc Computer Science से की हैं और मुझे Technology, Computers से जुड़े तथ्यों को सीखना और आप लोगों को सीखाना अच्छा लगता हैं। अगर आप भी नई-नई Technology के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। तो हमारे Blog या Social Media के माध्यम से हमसे जरूर जुड़े रहें। (Jai Hind)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here