Characteristics of Computer in Hindi |कंप्यूटर की विशेषताएं

कंप्यूटर की विशेषताएं Characteristics of Computer कंप्यूटर को विशेष उपकरण बनाने का साधन हैं। हम अपने दैनिक जीवन में कोई न कोई कैल्कुलशन्स करते हैं और इसके लिए हम जोड़, घटाना, गुणा, भाग आदि मैथेमेटिकल ऑपरेशन्स का उपयोग करते हैं। सिंपल कैल्कुलशन्स तो हम आसानी से कर लेते हैं परंतु वहीं यदि कैल्कुलशन्स जटिल हो जाए तो उसे हल करने में हमें बहुत समय लग जाता है।

इन्हीं कैल्कुलशन्स को तेज़ी से करने के लिए मनुष्य ने एक मशीन का निर्माण किया और इसी मशीन को कहा जाता है – कंप्यूटर। Computer एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो बड़ी तेजी और सटीकता के साथ डेटा को स्टोर तथा प्रोसेस करती है। यह यूजर द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शन के आधार पर डेटा को ग्रहण करके, उसे प्रोसेस करके यूजर को रिजल्ट प्रदान करती है।

Characteristics of Computer hindi

कंप्यूटर किसी भी डेटा को मानव की तुलना में लाख गुना तेज़ी के साथ एक्सेस और प्रोसेस कर सकता है। इसी के साथ हम कंप्यूटर का उपयोग जिस रूप एवं जिस व्यवसाय या क्षेत्र में चाहें आसानी से कर सकते हैं। तो दोस्तों चलिए अब आसान शब्दों में जानते हैं कि कंप्यूटर की विशेषताएं क्या हैं? Characteristics of Computer in Hindi 

Characteristics of Computer in Hindi |कंप्यूटर की विशेषताएं

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में कंप्यूटर प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है और इसका मुख्य कारण है कंप्यूटर की विशेषताएं। कंप्यूटर उन जटिल से जटिल कार्यों को भी बड़ी आसानी से कर लेता है जिन कार्यों को करना हमारे लिए सम्भव नहीं है। कंप्यूटर में निश्चित रूप से ऐसे गुण होते हैं जिसके कारण यह इतना पॉपुलर है।

कंप्यूटर के कार्य करने के तरीकों और इसकी क्षमताओं को जानने के लिए यह अत्यंत आवश्यक हैं कि हम सबसे पहले कंप्यूटर की विशेषताओं Characteristics of Computer के बारे में जानें। कंप्यूटर की विशेषताएं ही कंप्यूटर को इतना उपयोग होने वाला और फायदेमंद मशीनी उपकरण बनाती हैं। कंप्यूटर की विशेषताओं को हम निम्न माध्यमों से समझ सकते हैं। 

कंप्यूटर की विशेषताए (Characteristics of Computer) इस प्रकार हैं- 

1. हाई स्पीड (High Speed) 

कंप्यूटर मनुष्य की तुलना में बहुत तीव्र गति से कार्य करता है। कंप्यूटर उस कार्य को करने में केवल एक मिनट का समय लेता है जिस कार्य को करने में मनुष्य को कई दिन लग जाते हैं। मॉडर्न कंप्यूटर की कार्य करने की क्षमता इतनी तीव्र होती है कि ये लाखों निर्देशों (Instructions) को भी मात्र एक सेकंड में एक्सीक्यूट कर लेते हैं।

कंप्यूटर अपने काम को सेकंड से भी कम समय में कर लेता है। यह यूजर द्वारा दिए गए इंस्ट्रुक्शन को माइक्रोसैकेण्ड से नैनोसेकंड और नैनोसेकंड से पिकोसेकंड के फॉर्म में एक्सीक्यूट करता है। इस प्रकार कंप्यूटर तेज़ गति से हर कार्य को संपादित करता है। कंप्यूटर में हाई स्पीड की यह विशेषता इसे लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

2. एक्यूरेसी (Accuracy)

कंप्यूटर की विशेषताओं characteristics of computer का एक महत्वपूर्ण गुण होता है और वह गुण है कंप्यूटर की सटीकता (Accuracy)। कंप्यूटर अपने प्रत्येक कार्य को बड़ी ही सटीकता के साथ संपादित करता है। कंप्यूटर द्वारा की गई कैल्कुलशन्स तथा अन्य कार्यों में कभी कोई गलती नही होती है।

कंप्यूटर द्वारा किए गए कार्य में यदि कभी कोई एरर (Error) होता भी है तो वह भी यूजर की गलती से होता है क्योंकि कंप्यूटर, यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर ही कार्य करता है।

3. स्टोरेज क्षमता (High Storage Capacity)

कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक होती है। यह एक छोटे से स्पेस में बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकता है। कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता उसकी हार्ड डिस्क पर निर्भर करती है। जैसा कि आप और हम जानते हैं कि कंप्यूटर मेमोरी 2 प्रकार की होती हैं- Primary Memory और Secondary Memory 

Primary Memory – कंप्यूटर की प्राइमरी मेमोरी वह मेमोरी होती हैं जो पहले से कंप्यूटर के मूलभूत कार्यों के लिए इंसटाल की जाती हैं। जिस कारण इसे Internal Memory भी कहा जाता हैं। यह Functions of Computer में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कंप्यूटर की प्राइमरी मेमोरी मुख्यतः 3 प्रकार की होती हैं – RAM, ROM और Cache Memory 

Secondary Memory – इस मेमोरी का उपयोग सामान्यतः अन्य कंप्यूटर में डेटा शेयर करने, सुरक्षित रखने, बेचने या कंप्यूटर की मेमोरी बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। कंप्यूटर की सेकेण्डरी मेमोरी को External Memory भी कहा जाता हैं, क्योंकि इसे कंप्यूटर में CPU के साथ USB पोर्ट के माध्यम से कनेक्ट किया जाता हैं। कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी के उदाहरण हैं- Hard Disk, Pen Drive, CD, DVD, SSD आदि। 

उदाहरण के लिए- एक Pen drive जो मात्र 3-5cm लम्बी होती है, वह 8GB से 2TB तक के डेटा को भी स्टोर कर सकती है। 

4. No IQ 

जी हाँ दोस्तों कंप्यूटर की मुख्य विशेषताओं (Characteristics of Computer) में एक विशेषता यह भी हैं कि कंप्यूटर में IQ (Intelligence Quotient) नाम की कोई चीज नहीं होती। जिसका मतलब हैं कि कंप्यूटर कोई भी काम या कैसा भी कार्य तब ही करता हैं जब उसे Input दिया जाता हैं। कंप्यूटर खुद से कोई काम करने या खुद से इंस्ट्रक्शन को लेने में असमर्थ होता हैं। 

कंप्यूटर में इतनी क्षमता नहीं होती हैं कि वह बिना इनपुट के कोई कोई काम कर सकें। जिस कारण कंप्यूटर को No IQ मशीन के नाम से भी जाना जाता हैं। 

5. बहुमुखी प्रतिभा (Versatility)

Versatility का अर्थ है कि कंप्यूटर अनेक प्रकार के कार्य कर सकता है। कंप्यूटर को विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में अलग -अलग उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग एक ओर यदि हम कैल्कुलशन्स, प्रेजेंटेशन, ऑफिस वर्क आदि में करते हैं तो वहीं दूसरी ओर इसका उपयोग मेडिकल क्षेत्र में मरीज की रिपोर्ट तैयार करने में किया जाता है।

इसी प्रकार कंप्यूटर का उपयोग Weather Forecasting में मनोरंजन आदि में भी किया जाता है। तो इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कंप्यूटर का नेचर वर्सटाइल होता है, जिस कारण इसे विभिन्न क्षेत्रों में विविध कार्यों की पूर्ति हेतु किया जाता है।

6. विश्वसनियता (Reliability)

कंप्यूटर, मनुष्य से अधिक विश्वसनीय होते हैं। कंप्यूटर के विश्वसनीय होने का अर्थ है कि कंप्यूटर द्वारा किया गया कार्य त्रुटिरहित होता है जिसमे कोई गलती नही होती है और साथ ही यह हाई स्पीड के साथ अपना कार्य करता है। कंप्यूटर की इसी Reliability के कारण आज मनुष्य अपने सभी कार्यों के लिए इस पर निर्भर रहता है।

7. कर्मठता (Diligence)

कंप्यूटर की कर्मठता से तात्पर्य होता है कि कंप्यूटर में थकान, बोर होने, एकाग्रता का अभाव आदि जैसे फीचर नही होते हैं। मनुष्य यदि किसी कार्य को अधिक समय तक करे तो वह बोरियत और थकान तथा एकाग्रता की कमी महसूस करने लगता है परन्तु कंप्यूटर घण्टों तक भी बिना बोर हुए, बिना थके और बिना किसी गलती के कार्य कर सकता है।

8. गोपनीयता (Privacy)

कंप्यूटर, इन्फॉर्मेशन को सुरक्षित रखने में सहायक होता है। कंप्यूटर में लॉगिन सिस्टम और पासवर्ड प्रोटेक्शन जैसे फ़ीचर्स की वजह से ये इन्फॉर्मेशन को सुरक्षित रखने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही Malware प्रोटेक्शन आदि भी इन्फॉर्मेशन को सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं।

कंप्यूटर में कई ऐसे सुरक्षा फीचर्स होते हैं जिसका उपयोग कर आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं। कंप्यूटर में होनर वाला Firewall भी कंप्यूटर में डेटा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कारण हैं। 

9. प्लग और प्ले (Plug and Play)

प्लग और प्ले फीचर के कारण कंप्यूटर में यह एबिलिटी होती है कि वह ऑटोमेटिकली नए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स को कॉन्फ़िगर कर सकता है। जैसे किसी Driver या File के मिसिंग होने पर कंप्यूटर हमें सूचित करने लगता है और अगर उसे उचित इनपुट दिया जाए। तो कंप्यूटर स्वतः ही उस फ़ाइल को खोज लेता हैं और उसे सेट कर देता हैं। जिससे प्राप्त Error ठीक हो जाता हैं। 

10. मल्टी-टास्किंग (Multi tasking)

कंप्यूटर एक मल्टी टास्किंग मशीन है। यह एक समय में एक से अधिक कार्य कर सकती है। हम इस पर एक समय में एक से अधिक एप्लीकेशन ओपन कर सकते हैं। कंप्यूटर एक से अधिक एप्लिकेशन को हाई स्पीड के साथ स्विच करके उन्हें रन करवा सकता है।

उदाहरण के लिए- हम कंप्यूटर पर किसी काम को करते-करते उसी पर म्यूजिक भी चला सकते हैं और काम से साथ किसी भी गाने का आनंद ले सकते हैं। 

11. कार्य कुशलता (Work Efficiency)

कंप्यूटर की वर्क एफिशिएंसी बहुत अच्छी होती है। यह चाहे कितने भी घण्टों से कार्य कर रहा हो लेकिन फिर भी हर कार्य को उतने ही कुशल तरीके से करता है जैसे कि पहले कर रहा था परन्तु अगर हम मानव की बात करें तो लगातार काम करने की वजह से मानव थक जाता है जिसके कारण उसकी वर्क एफिशिएंसी प्रभावित होती है।

दोस्तों यदि आप कंप्यूटर कैसे चलाते है यह शुरू से सीखना चाहते है तो हमारी Basic Computer Class की इन Series को जरूर देखें। यदि आप कंप्यूटर कैसे चलाते हैं कि इस 8 दिनों की series को देख लेते हैं तो आप कंप्यूटर में Expert जरूर बन सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

कंप्यूटर एक मशीनी उपकरण हैं जिसका निर्माण व्यक्तियों के जटिल कार्यों को आसान और सरल बनाने के लिए किया गया हैं। वर्तमान समय में इस उपकरण का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ, विज्ञान, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में किया जा रहा हैं। यही सब क्षेत्र कंप्यूटर को एक विशेष उपकरण बनाने और इसको और अधिक सक्षम बनाने का कार्य करते हैं। वर्तमान समय मे कंप्यूटर बड़े से बड़े गणितीय आकड़ो को तीव्र गति से हल कर देता हैं। 

कंप्यूटर के माध्यम से किसी भी कार्य को तीव्र गति और सटीकता के साथ किया जा सकता हैं। तो दोस्तों आज आपने हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि कंप्यूटर की विशेषताएं क्या हैं? (Characteristics of Computer in Hindi) हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो। इस पोस्ट से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए कमेंट बॉक्स का उपयोग अवश्य करें। 

Previous articleAnalog और Digital Computer क्या हैं? दोनों में अंतर
Next articleडेटाबेस क्या हैं? |What is Database in Hindi 
pankaj
Hello दोस्तों मेरा नाम Pankaj Pal हैं और मैं webtechnoo का लेखक और Co-Founder हुँ। मैंने MSc Computer Science से की हैं और मुझे Technology, Computers से जुड़े तथ्यों को सीखना और आप लोगों को सीखाना अच्छा लगता हैं। अगर आप भी नई-नई Technology के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। तो हमारे Blog या Social Media के माध्यम से हमसे जरूर जुड़े रहें। (Jai Hind)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here